12 जून को स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुआ था आयोजन…
साक्षी ठाकुर.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. रामपुर के जी जी एस एस एस में पढ़ रही नितिका का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था जिसमें उन्होंने विपक्ष के विधायक की भूमिका निभाई.
नितिका ने नियम 324 के तहत सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि -“इस सदन का ज्यादा समय न लेते हुए सीधे मुद्दें पर आती हूँ. मैं इस सदन में आज कानून के सरलीकरण हेतु सरकार के सामने प्रस्ताव पेश करती हूँ. इस व्यवस्था के माध्यम से माननीय गृह मंत्री से मेरा अनुरोध है कि बच्चों एवं नागरिकों के लिए कुछ ऐसी शॉर्ट बुक्स, टूल बुक्स, टेक्स्ट एवं वीडियो का विकास किया जाए जिससे आम जन में अपने अधिकारों और भारतीय कानून के बारे में जागरूकता बढाई जा सके. इस सुविधा से लोगों को कानून समझने में आसानी होगी.”
इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

