क्या कुछ खास रहा इस बार..
साक्षी ठाकुर
हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में अनेक कार्यक्रम किए जाते हैं। इस वर्ष भी देशभर में अलग अलग तरीकों से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारत सरकार ने इस बार “सेल्फी विद तिरंगा” अभियान चलाया जिसके तहत सभी लोगों से अपील की गई की तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी वेबसाइट पर अपलोड करें।
77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले में आयोजित हुए कार्यक्रम में इस बार देशभर से 1800 लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। ये अतिथिगण कोई नामी हस्तियां नहीं होकर आम आदमी थे जो अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनमें 660 वाइब्रेंट गांवों के 400 सरपंच शामिल हैं। इनके अलावा किसान उत्पादन संगठनों से जुड़े 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 लाभार्थी, 50 श्रम योगी, जिन्होंने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और नए संसद भवन के निर्माण में योगदान दिया, सीमा पर सड़कों का निर्माण करने वाले कर्मी, 50 खादी कर्मचारी, अमृत सरोवरों का निर्माण करने वाले 50 कर्मी और हर घर जल योजना में काम करने वाले 50 कर्मी, 50 प्राइमरी स्कूल के अध्यापक, नर्सें और मछुआरे इन 1800 विशेष मेहमानों में शामिल हैं।
इसके अलावा सभी राज्यों ने भी राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में कई तरह के आयोजन किए। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य देश के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है। इसके तहत देशभर में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जिसके तहत देशभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, 12 मार्च, 2021 को पीएम मोदी की ओर से अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से शुरू किए गए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का समापन भी हुआ। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ ही विशिष्ट 8,711 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी भी दी।
डिजिटल बाल मेला के बच्चों ने भी इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाया। बच्चों ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं किस प्रकार दी, पढ़ें यहां –
आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता तथा कलात्मकता को आगे लाने के लिए कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?”, कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी, “मैं भी बाल सरपंच”, “म्यूजियम थ्रू माई आइज” आदि शामिल हैं। आप भी अपने बच्चे की रचनात्मकता को यदि बढ़ाना चाहते हैं तो संपर्क करें 8005915026 पर। अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें।
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

