पढ़िए भारत के लोकसभा अध्यक्ष के बारे में…

पढ़िए भारत के लोकसभा अध्यक्ष के बारे में…
जानिए ओम बिड़ला ने कैसे तय किया यह सफर …

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला वर्तमान में कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। ओम बिरला का पूरा नाम ओमकृष्ण बिड़ला है। इनका जन्म 4 दिसंबर 1962 को कोटा में हुआ था। हाल ही में जारी हुई भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा उम्मीदवारों की सूची में बिड़ला को पुन: कोटा बूंदी लोकसभा से टिकट दिया गया है। 2014 लोकसभा चुनाव में बिड़ला पहली बार सांसद के रूप में लोकसभा पहुंचे और कोटा का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी ओम बिड़ला ने जीत दर्ज की और 19 जून 2019 को लोकसभा अध्यक्ष में रूप में शपथ ली।

इससे पूर्व बिड़ला राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। बिड़ला ने 2008 में कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था जिसमे जीत दर्ज कर वह विधानसभा पहुंचे थे। अब देखना है कि क्या बिड़ला पुनः भाजपा द्वारा जताए गए विश्वास पर खरे उतर पाएंगे …

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *