डिजिटल बाल मेला के बच्चों ने भी अपने – अपने अंदाज़ में दी शुभकामनाएं
अंकित जैमन
पूरे देश में उल्लास पूर्ण रहा महाशिवरात्रि का पर्व। सभी देशवासी भगवान शिव के रंग में रंगते नजर आए । देश के सभी हिस्सों में दिखाई दी महाशिवरात्रि की रौनक।
काशी विश्वनाथ और उज्जैन, महाकालेश्वर मंदिर में किया गया भगवान शिव का भव्य श्रृंगार तथा महाआरती का आयोजन किया गया। सभी भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन।
18 फरवरी 2023 को शिव और शक्ति के मिलन की रात के रूप में मनाया गया। इस त्योहार के मौके पर ईशा योग फाउंडेशन द्वारा एक महा आयोजन किया गया। सद्गुरु द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहीं। इस दौरान महा अन्नदानम नाम से एक नई शुरुआत भी की गई और श्रद्धालुओं को घर बैठे मुफ्त में अभिमंत्रित रुद्राक्ष पाने का भी मौका मिला।
डिजिटल बाल मेला द्वारा भी मनाया गया महाशिवरात्रि का त्यौहार। डिजिटल बाल मेला के बच्चों ने अपने परिवार के साथ व्रत रखा और भगवान शिव की आराधना की। इतना ही यही, दिल्ली की रीता छाबड़ा ने बहुत ही प्यारी वीडियो बनाकर डिजिटल बाल मेला के साथ साझा की | जयपुर की अनन्या कौशिक ने भी इस दिवस पर भगवान् शिव की पूजा – अर्चना की | अजमेर की टीना मौर्या ने भगवान शिव की सुन्दर तस्वीर बनाकर डिजिटल बाल मेला को भेजी | इसके आलावा अजमेर के ही अच्युतम तिवारी ने भगवान् शिव के त्रिशूल की शानदार पेंटिंग भी साझा की |
डिजिटल बाल मेला बच्चों की हर दिन विशेष के प्रति जानकारी देने के लिए हर दिन ऐसी जानकारी बच्चों के साथ साझा करता है | डिजिटल बाल मेला से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ य +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क करें|अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

