प्रेस रिलीज़ हिंदी- हिमाचल बाल सत्र के लिए बिहार की सृष्टि ने बताई अपनी तैयारी….

बच्चों की सरकार कैसी हो? सृष्टि ने भेजी अपनी विडियो एंट्री....

काजा की सोनू और बतवाड़ के अभिनव ठाकुर भी है उत्साहित…

आदित्य शर्मा.

जयपुर. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित, एल.ई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत बच्चों की वीडियो एंट्रीज़ आनी शुरू हो चुकी है. जहाँ एक ओर बिहार कि सृष्टि रानी ने अपनी वीडियो एंट्री भेजी वही हिमाचल के अभिनव ठाकुर और सोनू ने भी अपनी एंट्री भेजी.

बतवाड़ के सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल की कक्षा 10 में पढने वाले अभिनव ठाकुर
ABHINAV THAKUR
कक्षा 10 वीं की छात्रा सोनू
Sonu, of class 10th

इन एंट्रीज़ में इन बच्चों ने शिक्षा, बेरोज़गारी, और स्वछता पर अपनी बात रखी और बताया की अगर वह अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते है या सरकार का हिस्सा बनेंगे तो जनता के लिए क्या काम करेंगे. बता दें की जहाँ एक ओर सृष्टि रानी बिहार के मोतिहारी जिले की निवासी है वही सोनू हिमाचल के काजा जिले के राजकीय वरिष्ठ विधालय की 10वी कक्षा छात्रा है. अभिनव ठाकुर भी हिमाचल से ही आते है वह सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल बतवाड़ की कक्षा 10वीं में पढ़ते है.

गौरतलब है कि बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत 12 जून को शिमला विधानसभा बाल सत्र का आयोजन होगा. इसमें देश भर से चुने गए 68 बच्चे भाग लेंगे, सत्र में हिस्सा लेने वाले बच्चों का भेजी गयी वीडियो एंट्रीज़ के द्वारा ही चुना जाएगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *