बच्चों ने अल्बर्ट हॉल में क्या देखा, पढ़िए ….

बाल प्रतिनिधियों ने जयपुर के केन्द्रीय संग्रहालय का भ्रमण किया …

गर्वित शर्मा

जयपुर : डिजिटल बाल मेला द्वारा जयपुर में आयोजित हुए “तीन दिवसीय बाल सरपंच” अधिवेशन में बच्चों ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का भ्रमण किया| यहाँ बच्चों का विश्व की प्राचीन कला, हथियार, वेशभूषा से परिचय हुआ| बच्चों ने यह सब देखकर अपनी ख़ुशी जाहिर की| बाल प्रतिनिधियों ने इस भ्रमण में अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में रखी सभी प्राचीन वस्तुओं को ध्यान से देखा और उनके बारे में जाना, साथ ही उनसे जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा भी शांत की|

गौरतलब है कि “तीन दिवसीय बाल सरपंच” अधिवेशन के तहत द्वितीय दिन बच्चों ने जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया जिसके दौरान उन्होंने अल्बर्ट हॉल संग्रहालय भी देखा| गौरतलब है कि बच्चों ने इस दौरान इंदिरा गाँधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान और राजस्थान विधानसभा का भी भ्रमण किया|

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 14 नवम्बर 2020 को कोरोना काल में बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गयी थी| डिजिटल बाल मेला के पहले सीजन में 10 विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था वहीँ दूसरे सीजन में एतिहासिक विधानसभा “बाल सत्र” का आयोजन किया गया| डिजिटल बाल मेला ने 15 अगस्त 2022 को “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की जिसके अंतर्गत राजस्थान के सातों संभागों में 10 बाल पंचायतों का आयोजन किया गया |

इन बाल पंचायतों में बच्चों को पंचायती राज की बारीकियां बताई गयीं साथ ही लाइव वोटिंग के माध्यम से तीन “बाल प्रतिनिधियों” का चुनाव किया गया| ये वाही बाल प्रतिनिधि हैं जिन्होंने जयपुर में आयोजित हुए इस तीन दिवसीय बाल सर्त्पंच अधिवेशन में भाग लिया|

आप भी यदि डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहते हैं तो मेसेज करे मोबाईल नंबर +918005915026 पर, अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें हमारे सोशल मिडिया हैंडल्स को –

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *