डॉ. आनंद पोद्दार ने बच्चों से क्या कहा…
गर्वित शर्मा
जयपुर : 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित हुए “बाल सरपंच” अधिवेशन के प्रथम दिवस, आर. ए. पोद्दार ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के चैरमैन, डॉ. आनंद पोद्दार ने बच्चों को संबोधित किया| डॉ. पोद्दार ने बच्चों को बताया कि वे किस प्रकार कौशल विकास कर सकते हैं और कौशल विकास से किस प्रकार रोजगार के साधन निकलकर आते हैं| साथ ही कहा कि बच्चों को अपनी भूमिका समझनी होगी ताकि वे देश के विकास में अपना योगदान दे सके|
उन्होंने इस तीन दिवसीय अधिवेशन का मकसद भी बताया| इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को सलाह देते हुए कहा – “आप जितने जानकर हैं, उतना ही प्रस्तुत करें| बच्चे पंचायत राज प्रणाली का सम्पूर्ण अध्ययन करें व इसकी खामियों को डिजिटल बाल मेला के माध्यम से आगे तक पहुंचाएं|”
बच्चों को संबोधित करते हुए श्री पोद्दार ने बताया कि बच्चों को रचनात्मक, और नवाचारी होना भी बहुत जरुरी है, यह हर क्षेत्र में सहायक है|
बच्चों को सकारात्मक नजरिया रखने के सलाह देते हुए डॉ. पोद्दार बोले कि बच्चों को हमेशा सीखते रहना चाहिए| बच्चों को अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को सही करने का सुझाव देते हुए श्री पोद्दार ने कहा – “बच्चों को संवाद काफी कुछ सिखा सकता है| उन्होंने बच्चों को संवाद के कई तरीके भी बताये| श्री पोद्दार ने बच्चों को सहभागिता का महत्त्व समझाने के लिए कई कहानियाँ भी सुनाई| अंत में उन्होंने उन कहानियों से मिलने वाली शिक्षाओं को बच्चों को अपने जीवन में अपनाने की भी सलाह दी|
अभियान के तहत तीन दिवसीय “बाल सरपंच” अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान के सातों संभागों में आयोजित हुई “बाल पंचायतों” में चुने गए बाल प्रतिनिधियों ने भाग लिया था| इस अधिवेशन में बच्चों ने जहाँ विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों से सीधी बातचीत की तो वहीँ जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण भी किया| आप भी अपने बच्चे को डिजिटल बाल मेला से जोड़ना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर विजिट करें या हमारे मोबाईल नम्बर +918005915026 पर संपर्क करें|
अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें :-
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkN

