बच्चों ने मनाया नववर्ष, जानिए कैसे…

डिजिटल बाल मेला के मंच से दी नववर्ष की शुभकामनाएं….

गर्वित शर्मा 

जयपुर: आज 1 जनवरी है, 31 दिसंबर की रात को पूरे विश्व में नववर्ष मनाया गया| सभी ने अपने – अपने अंदाज़ में इस त्यौहार को मनाया| डिजिटल बाल मेला के बच्चों ने भी अपने – अपने अंदाज़ में नववर्ष मनाया| बचों ने डिजिटल बाल मेला के मंच से सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी| जोधपुर के 8 वर्षीय कौटिल्य व्यास ने नए साल का स्वागत किया| मयूर चोपासिनी स्कूल की कक्षा 3 के छात्र मयूर ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जमकर मस्ती की|  इसके साथ ही जयपुर की लक्ष्मी सोनी, तनिष्का सोनी, फरीदाबाद के जिगर माथुर, जयपुर  के रोनित जैन, अनन्य कौशिक, भरतपुर की आरती राठौड़, दिल्ली की शानम अख्तर, पाली के रविन्द्र बंजारा आदि ने भी नववर्ष की बधाई दी|

गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 14 नवम्बर 2020 को कोरोना काल में बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गयी थी| डिजिटल बाल मेला के पहले सीजन में 10 विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था वहीँ दूसरे सीजन में एतिहासिक विधानसभा “बाल सत्र” का आयोजन किया गया| डिजिटल बाल मेला ने 15 अगस्त 2022 को “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की जिसके अंतर्गत राजस्थान के सातों संभागों में 10 बाल पंचायतों का आयोजन किया गया इन बाल पंचायतों में बच्चों को पंचायती राज की बारीकियां बताई गयीं साथ ही लाइव वोटिंग के माध्यम से तीन “बाल प्रतिनिधियों” का चुनाव किया गया| ये वाही बाल प्रतिनिधि हैं जिन्होंने जयपुर में आयोजित हुए इस तीन दिवसीय बाल सर्त्पंच अधिवेशन में भाग लिया|

आप भी यदि डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहते हैं तो मेसेज करें मोबाईल नंबर

+918005915026 पर, अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें हमारे सोशल मिडिया हैंडल्स को –

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *