जब बच्चों ने पेश किया सुझाव पत्र, तो बोली बड़ी बात…
गर्वित शर्मा
जयपुर : राजस्थान के सभी संभागों से आए “बाल प्रतिनिधियों” ने राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल को “बाल सुझाव पत्र” सौंपा| इस बाल सुझाव पत्र को देखकर श्रीमती राजपाल हैरान रह गयी और बड़ी बात कह दी| बच्चों के सुझावों को पढ़कर श्रीमती राजपाल ने कहा – “ यदि मैं कोई राजनेता होती तो यह बाल सुझाव पत्र मेरा चुनावी घोषणा पत्र होता|”
दरअसल राजस्थान के सातों संभागों में आयोजित हुई बाल पंचायतों में चुने गए बाल प्रतिनिधियों ने अपनी दावेदारी पेश करते समय जिन मुद्दों को उठाया था उन्हीं में से कुछ बुनियादी आवश्यकताओं को मिलाकर यह “बाल सुझाव पत्र” बनाया गया|
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस “बाल सरपंच अधिवेशन” का आयोजन डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा चलाये गए “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के अंतर्गत किया गया था जहाँ बच्चों ने जयपुर विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज लोगों से चर्चा की| गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की राजनीतिक जागरूकता बढाने के लिए इससे पूर्व भी राजस्थान विधानसभा में 14 नवम्बर 2021 को ऐतिहासिक बाल सत्र का आयोजन किया था| राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों को यह मौका दिया था|
यदि आपके बच्चे को भी आप डिजिटल बाल मेला की गतिविधियों से जोड़ना चाहते हैं तो डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट जरुर देखें – www.digitalbaalmela.com
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे मोबाईल नंबर +918005915026 पर | आप डिजिटल बाल मेला से जुडी हर अपडेट पाने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

