मेवाड़ में नए दलों का भविष्य नहीं– विधायक धर्म नारायण जोशी …..

आदित्य शर्मा।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के अभियान “मैं भी बाल सरपंच” के तहत 19 दिसंबर को ऑनलाइन सत्र रखा गया। गूगल मीट के माध्यम से हुए इस सत्र में पूर्व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मावली से 2 बार विधायक धर्म नारायण जोशी मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों से “मेवाड़ क्षेत्र की राजनीति और नए दलों की चुनौतियाँ” विषय पर संवाद किया और अपने राजनीतिक जीवन से जुड़े किस्से सुनाए। इन बच्चों में राजस्थान के 30 “बाल प्रतिनिधि” भी शामिल थे।

शाम 5 बजे हुए इस सत्र में बच्चों में अपने सवाल भी मुख्य अतिथि के सामने रखे। जिनमें से कुछ सवाल है–

प्रश्न 1– आज भी ग्रामीण या आदिवासी जनजातीय क्षेत्रों में पढ़ाई के अभाव पर आपका क्या खयाल है?

उत्तर– हमारी अभी तक की सरकारों की नीति गलत थी जिनकी वजह से इन क्षेत्रों के बच्चे पढ़ तो गए परंतु उन्हें अंग्रेजी माध्यम वाले बच्चों के मुकाबले हमेशा कम व्यवसाय के मौके उपलब्ध हुए जिन्हें केंद्र सरकार की शिक्षा नीति में बदला जाएगा।

प्रश्न 2– मेवाड़ क्षेत्र में उभर रहे नए दलों का क्या कारण है ?

उत्तर– ऐसा कुछ भी नहीं है आज भी इस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस ही जीत रही है और इन दलों का कोई भविष्य नजर नहीं आता। हां कुछ नए दल जरूर अपने पांव आदिवासी जनजातीय क्षेत्र में पसार रहे है पर अब उनमें भी फूट पड़ रही है।

प्रश्न3 राजनितिक दलों को सुधारने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए।
उत्तर– कहीं न कहीं राजनीति में भी शिक्षा का एक स्तर तय किया जाना चाहिए जिनसे सरकार अच्छे और पढ़े लिखे राजनेताओं द्वारा चलाई जा सके।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस सत्र का संचालन 12 वी कक्षा की प्रिया शर्मा ने किया था, जिनका साथ अनन्या कौशिक, सुजल शर्मा, और धनुश्री चौधरी ने समय समय पर दिया। इस सत्र में डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली जान्हवी शर्मा भी अन्य बच्चों के साथ मौजूद थी, जिन्होंने बताया कि डिजिटल बाल मेला इस प्रकार के 4 सत्रों का आयोजन भी पूर्व में कर चुका है, जिनमें फुलेरा विधायक, नोखा विधायक, किशनगढ़ विधायक, मालवीय नगर विधायक बच्चों के साथ जुड़े थे।

यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *