अजमेर के राजकीय संग्रहालय में आयोजित हुई लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता की वे पेंटिंग्स, जिन्हें मिले हैं सोशल मीडिया पर अधिक वोट।
गर्वित शर्मा
जयपुर: 3 सितंबर के अजमेर के राजकीय संग्रहालय में आयोजित की गई लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाई गई उन 10 पेंटिंग्स की घोषणा हो चुकी है, जिन्हें सोशल मीडिया पर जनता द्वारा ज्यादा पसंद किया गया है।
गौरतलब है की “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी के समापन समारोह के अवसर पर क्लासमेट द्वारा प्रायोजित और डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित लाइव पेंटिंग प्रतियोगित में 128 बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में विजेताओं का ऐलान 50 प्रतिशत जजेस के निर्णय व 50 प्रतिशत सोशल मीडिया पर जनता के वोट्स के आधार पर किया जाएगा। इन 10 बच्चों ने बाकीयों को पछाड़कर सोशल मीडिया पर जनता का दिल जीता है।
इसके बाद जल्द ही विजेता बच्चों का नाम भी घोषित किया जाएगा जिसमें प्रथम विजेता को 11000, द्वितीय विजेता को 5100, तृतीय विजेता 1100 व 5 सांत्वना पुरस्कार भेंट किए जायेंगे।
Dravina Rohila
Sakshi Gyanchandani
Siya Gyanchandani
Vritti Agarwal
Varnita Sharma
khushboo Lalwani
Bhumika Daryanani
Siddharth Gujraniya
Bhavya Sharma
Shreya Hala
डिजिटल बाल मेला ने कुछ समय पहले ही “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत राजस्थान के गाँव के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूक किया जाता है। इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र करता है, जिनमें राज्य के दिग्गज नेता बच्चों से पंचायत राज प्रणाली पर संवाद करेंगे। इन बच्चों को राजस्थान के गाँव, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और विद्यालयों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में कई तरह के सत्र, वीडियो एंट्री, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ भी समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। डिजिटल बाल मेला इससे पहले “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन कर चुका है।
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ने के लिए आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

