प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा 1100 रुपए का नकद ईनाम…
गर्वित शर्मा
“राइटर ऑफ द अक्टूबर” प्रतियोगिता के साथ डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है। अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने लाने और 1100 रुपये जीतने का बच्चों के पास यह सुनहरा मौका है| बच्चों द्वारा भेजे जाने वाले आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे| “राइटर ऑफ़ द अक्टूबर” बनने के लिए बच्चों को आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है-
-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।
– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।
– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।
– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।
– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।
– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।
– बच्चों को अपने आर्टिकल वर्ड फोर्मेट में ही भेजने हैं, पीडीएफ या अन्य किसी भी फ़ाइल फोर्मेट में भेजे जाने वाले आर्टिकल मान्य नहीं होंगे|
इससे पहले डिजिटल बाल मेला द्वारा “राइटर ऑफ द सितंबर” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। इस प्रतियोगिता के लिए बच्चों ने बड़ी संख्या में आर्टिकल्स लिखकर भेजे थे। डिजिटल बाल मेला द्वारा जल्द ही इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे की घोषणा की जायेगी।
– बच्चों को हर आर्टिकल के साथ अलग – अलग फोटो भेजनी है| हर बार एक ही फोटो भेजने पर आपका आर्टिकल प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगा
आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं। डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन कला को दुनिया के सामने लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। अपना आर्टिकल आप 8005915026 पर भेज सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –