राजस्थान के पारस माली ने दी दशहरे की जानकारी 

दशहरा क्यों मनाते हैं, जाने दशहरा की कहानी।            

बाल लेखक पारस माली।

नवरात्र के दसवें दिन दशहरे का त्यौहार बड़ी धूमधाम से पूरे देश भर में मनाया जाता है। इस साल दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन रावण का पुतला जलाया जाता हैं और भगवान राम की पूजा की जाती है। यह त्यौहार हमें बताता है की कभी भी किसी को अपने आप पर घमंड नहीं करना चाहिए। रावण एक बहुत बड़ा ज्ञानी था पर उसमें घमंड आ गया था और उसने सीता हरण किया और राम जी ने रावण का वध कर दिया। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। 24 अक्टूबर को पूरे देश भर में जगह-जगह रावण की पुतले जलाए जाएंगे बुराई पर अच्छाई की जीत का महोत्सव पूरे भारत में मनाया जाएगा।

जिस दिन रावण का वध किया उसे दिन नवरात्र की दशमी तिथि थी। राम ने 9 दिन तक मां दुर्गा की पूजा की और फिर दसवें दिन रावण पर विजय प्राप्त की इसलिए यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। अंत में मैं आपको एक महत्वपूर्ण संदेश देना चाहता हूं हमें कभी भी अपने आप पर घमंड नहीं करना चाहिए क्या पता आज है वह कल ना हो।

धन्यवाद।

डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है।

डिजिटल बाल मेला ने सितंबर एवं अक्तूबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *