रामनगर की अंजली ने बताया विश्व शांति दिवस का महत्व। 

बताया, क्या है इस दिवस को मानने का उद्देश्य..

बाल लेखिका अंजली।

हर वर्ष 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए करना है एवं अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों तथा विवादों पर प्रतिबंध लगाना है।

वर्ष 2023 के लिए इस दिवस की थीम : “Actions for Peace : our ambition for the #Global Goals” है

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को अहिंसा और संघर्ष विराम के अवलोकन के माध्यम से शांति के दर्शन को मजबूत करने हेतु एक दिवस के रूप में घोषित किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके पश्चात पहली बार वर्ष 1982 में इसकी शुरुआत हुई थी।

वर्ष 1982 से 2001 तक सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता था। किंतु वर्ष 2002 से इसके लिए 21 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई थी।

“प्रेम और शांति के गीत गाएंगे

पूरी दुनिया से नफरत मिटायेंगे ।”

 विश्व शांति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

धन्यवाद

 

डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला बच्चों से शांति और अहिंसा के साथ जीवन व्यतीत करने का संदेश देता है।

डिजिटल बाल मेला ने सितंबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को उनकी फोटो के साथ डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का एक अभिनव मंच है। इसकी शुरुआत 2020 में जयपुर की 10 वर्षीय जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला ने अब तक कई अभियान चलाए हैं जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी” शामिल हैं। बाल सरपंच” आदि।

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *