5,100 रुपये का इनाम किया अपने नाम………
आदित्य शर्मा|अजमेर| डिजिटल बाल मेला द्वारा हवामहल में आयोजित लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता को इनाम दिया जा चुका है|इस प्रतियोगिता में दूसरे पायदान पर जयपुर की सिद्धिका जैन रही| 15 वर्षीय सिद्धिका जयपुर के सवाई मान सिंह विद्यालय की कक्षा 10 में पढ़ती है| उनके पिता का नाम डॉ. सतीश जैन है और उनकी माता का नाम डॉ. सोनाक्षी जैन है यह दोनों ही जयपुर में जैन इ.एन.टी. अस्पताल का संचालन करते है| सिद्धिका को अजमेर की महापौर श्रीमती ब्रजलता हाडा द्वारा 5,100 रुपये का इनाम दिया गया| गौरतलब है की इस लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 7 जुलाई को जयपुर के हवामहल में किया गया था, जिसमें राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला ने शिरकत की थी|
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिजिटल बाल माल ऐसी ही एक प्रतियोगिता अजमेर के राजकीय संग्रहालय में भी करवाएगा| जिसमें 6-16 साल के बच्चे भाग ले सकेंगे| इस प्रतियोगिता में बच्चों को अजमेर राजकीय संग्रहालय में रखे महाराज पृथ्वीराज चौहान के मेनिक्विन की लाइव पेंटिंग करनी होगी| आप अपने बच्चे को लाइव पेंटिंगप्रतियोगिता के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें :-WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz ‘

