लीजिए जानकारी वर्ल्ड ब्रेन डे की हिमाचल प्रदेश की कशिश से…

लीजिए जानकारी वर्ल्ड ब्रेन डे की हिमाचल प्रदेश की कशिश से।

 

बाल लेखिका कशिश।

 

 

ब्रेन हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है। यह शरीर के सभी कार्यों में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने ब्रेन की सेहत का खास ख्याल रखें और इससे जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक रहें। ब्रेन की इसी अहमियत को लोगों को समझाने के मकसद से हर साल 22 जुलाई को “वर्ल्ड ब्रेन डे” मनाया जाता है।
वर्ष 2024 में विश्व मस्तिष्क दिवस का विषय:—“मस्तिष्क स्वास्थ्य और रोकथाम” है।
दिमाग यानी ब्रेन मानव शरीर का सबसे जटिल और जरूरी अंग होता है। यह हमारे सभी विचारों, भावनाओं और गतिविधियों को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है।
मस्तिष्क की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 22 जुलाई को “वर्ल्ड ब्रेन डे” मनाया जाता है। इस दिन का मकसद मस्तिष्क स्वास्थ्य और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
मौजूदा समय में हमारी लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव होने लगा है।
हर आयु और लिंग के लोग विभिन्न मस्तिष्क विकारों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इस दिन का मकसद मस्तिष्क स्वास्थ्य और विकारों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना है।
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी (डब्ल्यूएफएन) की स्थापना 22 जुलाई, 1957 को हुई थी। इसके बाद 22 सितंबर, 2013 को पब्लिक अवेयरनेस और एडवोकेसी कमिटी ने 22 जुलाई को “वर्ल्ड ब्रेन डे” मनाने का सुझाव दिया। इस सुझाव के बाद बोर्ड ने फरवरी 2014 में अपनी बैठक में इस विचार पर गौर किया और तब से इसे एक वार्षिक उत्सव के तौर पर हर साल मनाया जाने लगा।
इस दिन दुनिया भर के विभिन्न सरकारी और निजी संगठनों के लोग विभिन्न गतिविधियों के जरिए मस्तिष्क स्वास्थ्य और इससे संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की पहल करते हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठन, गैर-सरकारी संगठन मस्तिष्क स्वास्थ्य और तंत्रिका संबंधी रोगों की रोकथाम पर जानकारी प्रसारित करने के लिए सहयोग करते हैं।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *