पहला चुनाव जीता निर्दलीय।
शिवाक्ष शर्मा
सिद्धारमैया, का जन्म देश की आजादी से ठीक पहले तीन अगस्त 1947 को मैसूर के एक किसान परिवार में हुआ था. बीएससी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने वकालत की और एक वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. सिद्धारमैया साल 1983 में पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कर्नाटक विधानसभा में चुनकर आए। 1994 में जनता दल सरकार में रहते हुए कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री बने। एचडी देवगौड़ा के साथ विवाद होने के बाद जनता दल सेक्युलर का साथ छोड़ा और 2008 में कांग्रेस का हाथ पकड़ा।
वर्तमान में कांग्रेस के वह समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं जो कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार का समन्वय करती है। सिद्धरमैया ने वर्ष 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर संभाली और 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया। वह राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने 1977 के बाद अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। 2018 में, उन्होंने अपना 13 वां राज्य बजट प्रस्तुत कर, एक रिकॉर्ड स्थापित किया। 2023 मे उन्होंने कॉंग्रेस की जीत के बाद फिर एक बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री की शपथ ली।
डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

