“वर्षा जल संरक्षण” राजस्थान में पानी बचाने का बेहतर तरीका- श्री सतीश जैन…
रेगिस्तान इलाकों में पेय जल पहुँचाने के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास…
आदित्य शर्मा.
जयपुर. विश्व जल दिवस के अवसर पर फ्यूचर सोसाइटी द्वारा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया राउंड टेबल अधिवेशन का आयोजन किया गया. जल संरक्षण पर केन्द्रित चर्चा में सरकारी महकमे के साथ पत्रकार, जल संरक्षण विशेषज्ञ, समाज सेवक एवं पत्रकारिता के छात्रों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जल संसाधन विभाग निदेशक मोहम्मद जुनैद भी मौजूद रहे.
चर्चा में भाग लेते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के चीफ इंजीनियर श्री सतीश जैन ने बताया कि वर्षा जल संरक्षण पानी की कमी पूरी करने का बेहतर तरीका है. सरकारी योजनाओं पर विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूर दराज के रेगिस्तानी इलाकों तक पानी पहुंचाने का प्रयास कर रही है, तथा इसके लिए पाइप लाइन बिछा रही है. जल्द ही ग्रामीण इलाके में नल द्वारा पानी पहुँचाना संभव हो सकेगा.
गौरतलब है कि अधिवेशन में बतौर पनेलिस्ट वरिष्ठ क्लाइमेट पत्रकार शोएब, वाटर शेड विभाग से पी.के गुप्ता, भू जल विभाग से विनय भारद्वाज सहित, वाग्धारा संस्थान से जयेश, उन्नति संस्थान से शिशिर राजपुरोहित एवं ग्राम गौरव संस्थान से जगदीश एवं राधाकृष्ण जी मौजूद रहे.
द फ्यूचर सोसाइटी की उपाध्यक्ष श्रीमती रविता शर्मा ने बताया कि इंदिरा गाँधी पंचायत भवन में इस राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था.

