विदेशी पर्यटकों ने सराहा बच्चों की कल्पनाशक्ति को।
जयपुर। हवा महल पर लगी बाल चित्र प्रदर्शनी को देखने पहुंचे देश-विदेश के पर्यटकों ने जयपुर के बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण और सामाजिक विषयों पर बच्चों की समझ और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए चित्र अद्भुत हैं। एक विदेशी पर्यटक ने कहा, “यह देखना अद्भुत है कि कैसे बच्चे ऐसे बड़े मुद्दों को सरल और सजीव चित्रों में बदल रहे हैं।” उन्होंने “कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान को बच्चों के लिए एक सशक्त मंच बताते हुए आयोजन की सराहना की।
“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

