सिरमौर की कशिश ने विश्व स्ट्रोक दिवस की दी जानकारी…

हर साल 29 अक्टूबर को स्ट्रोक जैसी बीमारी के प्रति लोगों को सचेत करने हेतु वर्ल्ड स्ट्रोक डे मनाया जाता है

बाल लेखिका कशिश।

स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है,जो एक मेडिकल इमरजेंसी में आती है। इसमें फौरन लक्षणों की पहचान करने के साथ तुरंत इलाज की जरूरत होती है। स्ट्रोक तब होता है जब रक्त की आपूर्ति कम या बाधित होने के कारण दिमाग के सेल्स मरने लगते हैं। हर साल 29अक्टूबर को स्ट्रोक जैसी बीमारी के प्रति लोगों को सचेत करने हेतु वर्ल्ड स्ट्रोक डे मनाया जाता है। स्ट्रोक भारत में मौत के प्रमुख कारणों में से एक बन गया है। यह एक खतरनाक बीमारी है,जिसके लिए तत्काल चिकित्सा की आव्यशकता होती है।

स्ट्रोक के दो स्तर होते हैं–

मिनिस्ट्रोक और स्ट्रोक।

मिनिस्ट्रोक तब होता है जब क्षति केवल कुछ मिनटों तक रहती है और मस्तिष्क पर स्थाई प्रभाव नहीं छोड़ती है।परंतु अक्सर लोग मिनिस्ट्रोक को हल्के में लेते हैं,जोकि बहुत बड़ी लापरवाही है।

इस वर्ष विश्व स्ट्रोक दिवस का थीम “together we are greater than stroke” है। वर्तमान समय में छोटी से छोटी बीमारी भी घातक साबित हो रही है। ये बीमारियां हमारे खानपान,हमारी जीवनशैली आदि का परिणाम है।हम जैसी जीवनशैली को अपनाते है,हमारा शरीर भी वैसी ही प्रतिक्रिया देता है। यह उच्च समय है कि हम अपनी जीवनशैली में बदलाव लेकर आए और स्ट्रोक जैसी बीमारियों को टक्कर देकर हरा दें।

डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है।

डिजिटल बाल मेला ने सितंबर एवं अक्तूबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *