स्वच्छता का संदेश देने वाले नारे बने आकर्षण का केंद्र, अयान और अदनान अली बने विजेता…

स्वच्छता का संदेश देने वाले नारे बने आकर्षण का केंद्र, अयान और अदनान अली बने विजेता

जयपुर, 1 फरवरी 2025: डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज के संयुक्त प्रयास से आयोजित “कौन बनेगा बाल पार्षद” कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घाटगेट, आगरा रोड में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में अदनान अली ने “सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ सफाई” और “2 अक्टूबर स्वच्छता दिवस हमारा, स्वच्छ भारत ,गूँजे एक ही नारा” जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अयान विजेता बने।

कार्यक्रम में पार्षद मोहम्मद शफीक कुरैशी और विद्यालय के प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

“कौन बनेगा बाल पार्षद” कार्यक्रम बच्चों को नागरिक जिम्मेदारियों से जोड़ने और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *