स्वच्छता प्रतियोगिता में गौरव और अंकिता ने हासिल की जीत
जयपुर, 30 जनवरी 2025 – डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज के संयुक्त प्रयास से स्मॉल वंडर एकेडमी, वार्ड 20 में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्लोगन और क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्लोगन प्रतियोगिता में गौरव यदूवंशी विजेता बने, जिन्होंने “भारत को स्वच्छ रखना है, भारत का भविष्य उज्जवल करना है” स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। क्विज प्रतियोगिता में अंकिता ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पार्षद राम कर्शन शर्मा और प्रधानाचार्या मिनाक्षी ने विजेताओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया और उनकी रचनात्मकता व जागरूकता की सराहना की। उन्होंने छात्रों को स्वच्छता का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना था। डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज की यह पहल बच्चों को स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्वच्छता प्रतियोगिता में गौरव और अंकिता ने हासिल की जीत

