डॉ. बी.डी कल्ला ने दिए विजेताओं को पुरस्कार…….
जयपुर| गुरूवार शाम 4 बजे डिजिटल बाल मेला ने हवालामहल लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया| जिसमें राजस्थान कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत दी| इस प्रतियोगिता में 100 से भी ज्यादा बच्चों ने महाराजा सवाई प्रताप सिंह का लाइव पोर्ट्रेट बनाया| इसके साथ ही शाम 7 बजे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ| जिसमें मंत्री जी ने 18 मई को आयोजित प्रतियोगिता के विजेता अक्षरा सोनी, मान्या शर्मा और सुहानी सैनी को पुरस्कृत किया| डॉ कल्ला का कहना है की डिजिटल बाल मेला की पहल ““म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” बच्चों को कला एवं संस्कृति से जोड़ने का अद्भुत प्रयास है|
कार्यक्रम के दौरान एडमा के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजनरायण शर्मा ने मंत्री जी से हवामहल में आयोजित प्रदर्शनी को देखने आये हजारों पर्यटकों के अनुभव साझा किये| आगे बढ़ते हुए डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली 12 वर्षीय जान्हवी शर्मा ने इस प्रकार के और आयोजन करने का वादा भी किया| अंत में राजस्थान पुरातत्व विभाग निदेशक डॉ. महेंद्र खडगावत ने मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया| इस कार्यक्रम में एक बच्चे ने हवामहल की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी को उनका पोर्ट्रेट भी भेट किया|
गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला ने 6 जून को हवामहल में “संग्रहालयों के रेखाचित्र” प्रदर्शनी का आयोजन किया था| आपकी जानकारी के लिए बता दें की डिजिटल बाल मेला, क्लासमेट द्वारा प्रायोजित “शेड्स ऑफ़ कोविड” प्रदर्शनी का आयोजन 30 जुलाई को अजमेर में करेगा| बाल मेला की इस पहल के चलते रंगों के माध्यम से बच्चे कोरोना काल के अपने अनुभवों को दुनिया से साझा करेंगे और अपने अनुभव भी बताएंगे|
आप अपने बच्चे को लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें :-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

