जीता 11,000 रुपये का इनाम…..
आदित्य शर्मा|
अजमेर| राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में डिजिटल बाल मेला ने जुलाई महा में हवामहल लाइव पेंटिंग आयोजित किया था| जिसमें चित्तोरगढ़ की राधिका व्यास विजेता बनी| राधिका ने 11,000 रुपये का नकद इनाम जीता| 18 वर्षीय राधिका ने कक्षा 12 वीं जे.एन.वि. विद्यालय से की है, और अभी विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ग में है| इनके पिता का नाम श्री कालू लाल व्यास और माता का श्रीमती आशा व्यास है| राधिका की पेंटिंग को जनता के प्यार और जज के अंकों ने विजेता बनाया है|
व्यास को 5 अगस्त को हुए “शेड्स ऑफ़ कोविड” प्रदर्शनी में अजमेर की महापौर द्वारा इनाम भी दिया गया था| आपकी जानकारी के लिए बता दें की डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट ने राजकीय संग्रहालय में शेड्स ऑफ़ कोविड प्रदर्शनी का आयोजन किया है| जिसमें 100 से भी ज्यादा बच्चों ने देश भर से अपन पेंटिंग भेजी है| इन पेंटिंग्स में बच्चों ने कोरोना काल में उनके द्वारा महसूस किये गए अनुभवों को रंगों के माध्यम से कागज़ पर उतारा है| आप भी इस प्रदर्शनी को देखने राजकीय संग्रहालय जा सकते है|
गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला बच्चों की जागरूकता के लिए ऐसे भिन्न-भिन्न कार्यक्रम और पहल का आयोजन करता रहता है| राजस्थान विधान सभा बाल सत्र भी ऐसी ही एक पहल का हिस्सा था| जिसमें कुल 200 बच्चे राजस्थान विधानसभा का हिस्सा बने थे और विधानसभा संचालित भी की| इस स्वर्णिम अवसर का मौका बच्चों को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी जोशी ने दिया है|
आपके बच्चे की पेंटिंग शेड्स ऑफ़ कोविड प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें:-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –