हवा महल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा कहां बच्चे हैं स्वच्छ भारत के बाल दूत।
हवा महल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के तहत आयोजित बाल चित्रकला प्रदर्शनी में शामिल बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये बच्चे स्वच्छ भारत के बाल दूत हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जैसे गंभीर विषय पर इतनी गहराई से सोचकर अपनी कल्पनाओं को रंगों में ढालना प्रशंसनीय है। चंचलानी ने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि बाल मन में स्वच्छता के प्रति चेतना जागृत करना समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

