हवा महल में कल, 5 अप्रैल को बाल चित्रकारों की अनूठी प्रदर्शनी
सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा करेंगे उद्धघाटन।
‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान के अंतर्गत शहर के बाल चित्रकारों की रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए आज हवा महल में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में जयपुर नगर निगम हैरिटेज के 100 वार्ड के सरकारी और गैर सरकार विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के संदेश दिए जाएंगे।

