12 जून को 68 बच्चे बने थे हिमाचल प्रदेश के बाल विधायक
साक्षी ठाकुर.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. ज्वालामुखी के जी. जी. एस. एस. एस. में पढ़ रही दिव्यांशी शर्मा का चयन पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री के रूप में किया गया.
विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए दिव्यांशी ने कहा -” प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु सरकार ने हाल ही में शिमला समर फेस्ट का आयोजन किया गया है….” इसके साथ ही दिव्यांशी ने यह भी बताया कि सरकार प्रदेश में संस्कृति को बढ़ावा देने के और लिए भी अनेक कार्य कर रही है…
इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

