होली खेलें, मगर सावधानी से

बरतें ये जरुरी एहतियात –

अंकित जैमन 

होली रंगों का त्यौहार है| इसे लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते है खासकर बच्चों को यह त्यौहार बड़ा प्रिय है। यह जीवन में भी रंग भर देता है। लेकिन होली मनाते समय हमें एहतियात बरतने की भी आवश्यकता होती है| ऐसे में बच्चों के लिए जरुरी है कि वे होली खेलें मगर इन सावधानियों के साथ –

(1) त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष देखभाल आवश्यक है विशेकर बच्चों की त्वचा बड़ी नाजुक होती है। जब भी होली खेलने निकलें, उससे पहले त्वचा पर कोई तैलीय क्रीम या तेल लगायें, ताकि त्वचा पर रंगों का विपरीत असर न पड़े।

(2) होली खेलते वक्त जरुरी है कि बच्चे बालों को रंग से बचाने का पूरा प्रयास करें। रंग आपके बालों को रूखा, बेजान और कमजोर बना सकते हैं। इनसे आपके बालों का पोषण भी छिन सकता है।

(3) यदि होली खेलते समय आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत आंखों को साफ पानी से धोएं। यदि आंखें धोने के बाद भी तेज जलन हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से परामर्श लें|

(4) बाजार के हरे रंग में कॉपर सल्फेट पाया है, जो आंखों में एलर्जी, सूजन अंधापन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है| ऐसे में बच्चे कोशिश करें कि हर्बल रंगो का ही उपयोग हो।

(5) बाजार की मिठाईयों का सेवन करने से बचें। इनमें मिलावट हो सकती है, जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
डिजिटल बाल मेला का ध्येय है कि सभी बच्चे सुरक्षित और हष्ट – पुष्ट रहे| इसी क्रम में बच्चों की हर विषय में जागरूकता बढाने के लिए बच्चों के साथ विभिन्न जानकरियां साझा करता है| आप भी डिजटल बाल मेला से जुड़ सकते हैं इसके लिए आपको www.digitalbaalmela.com या +918005915026 पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा | अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *