13 फरवरी क्यों है खास …

बच्चे बताएँ विश्व रेडियो दिवस की खासियत 

अंकित जैमन 

बच्चों क्या आपने रेडियो सुना है ?

दरसल आप को मालूम है कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हर महीने रेडियो (Radio) पर मन की बात सुनाते है। अगर बच्चों ने Man ki Baat कार्यक्रम नहीं सुना, तो 26 फरवरी 2023 यानी इस महीने के आख़िरी रविवार(Sunday) को जरूर सुनें।
तो आइए बच्चों आप को बताते है दुनिया में रेडियो दिवस मनाने की शुरुआत क्यों की गई –
आज विश्व रेडियो दिवस (world radio day ) है। यह हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। 13 फरवरी 2012 को पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेडियो दिवस के रूप में मनाया गया ।इसका फैसला 3 नवंबर 2011 को यूनेस्को द्वारा 36वें सम्मेलन के दौरान किया गया।

रेडियो के उपयोग है….

सूचना फैलाने के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ता माध्यम रेडियो है । भले ही रेडियो सदियों पुराना माध्यम हो लेकिन संचार के लिए इसका इस्तेमाल आज भी हो रहा है।

विश्व रेडियो दिवस की जरूरत क्यों ….
–रेडियो एक ऐसी सेवा है जो दुनियाभर में सूचना का आदान –प्रदान करता है । आपदा या आपातकालीन स्थिति में इसका महत्व बढ़ जाता है । लेकिन लोग टेलीविजन , मोबाइल के चक्र में रेडियो को भूलते जा रहे है , ऐसे में विश्व रेडियो दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के यूवाओं को रेडियो की आवश्यकता और महत्व के प्रति जागरूक करना है। जिस से युवा इस की उपयोगिता को समझ सके।

डिजिटल बाल मेला बच्चों की जानकारी बढ़ाने के लिए हर दिन विभिन्न प्रकार की जानकारी आप के साथ साझा करता है। “विश्व रेडियो दिवस” पर बच्चे भी अपनी बात रख सकते है। आप “युवाओं में रेडियो के प्रति जागरूक कैसे बढायें? ” इस पर भी वीडियो बनाकर हमे भेज सकते है ।

डिजिटल बाल मेला बच्चों के रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए ऐसे अभियानों का आयोजन करता रहता है। Digital Baal Mela से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 8005915026 पर संपर्क कर सकते हैं या हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो कर सकते है –

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *