अगर 100% व्यक्तियों को कैंसर है तो उनमें से 50 परसेंट नशा करने वाले व्यक्ति होते हैं।
बाल लेखक पारस माली।
नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे हर साल 7 नवंबर को मनाया जाता है। आजकल हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखते नशा जैसी सभी चीजों का सेवन करते हैं। जिसके कारण कैंसर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दिन कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है और उन्हें समझाया जाता है अपनी सेहत का ख्याल रखें क्योंकि जैसे-जैसे दुनिया आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे हमारे साथ अलग-अलग बीमारियां आ रही है। अगर हम बात करें की सबसे ज्यादा कैंसर कैसे लोगों के अंदर बढ़ रहा है तो इसका मुख्य कारण है तंबाकू, शराब और खराब लाइफस्टाइल और खानपान है।
अगर 100% व्यक्तियों को कैंसर है तो उनमें से 50 परसेंट नशा करने वाले व्यक्ति होते हैं।
अब हम जानेंगे कैसे हम कैंसर को दूर कर सकते हैं और कैसे हम इसका खतरा कम कर सकते हैं।
हमें अच्छा खान-पान करना चाहिए, हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है अगर हम हेल्दी डाइट लेंगे तो हमारा खान-पान अच्छा रहेगा और बीमारियां काम आएगी।
हमें फल सब्जी अपनी डाइट के अंदर खाना चाहिए। और हमें बाहर की तली हुई चीज जैसे बर्गर पिज़्ज़ा आदी नहीं खानी चाहिए क्योंकि यह कैंसर के जोखिम को बढ़ाने का काम करती है।
कैंसर का खतरा कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण काम हमें यह भी करना चाहिए की रोजाना आधे घंटे तक एक्सरसाइज करने से 34 परसेंट तक कैंसर का खतरा हम कम कर सकते हैं।
अंत में मैं कहना चाहूंगा कि हमें कैंसर की बीमारी से डरना नहीं है हमें उसका सामना करना है।
धन्यवाद।
डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है।
डिजिटल बाल मेला ने नवंबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

