77वां स्वतंन्त्रता दिवस आज..

पूरा देश मना रहा है बड़े ही धूमधाम से..

साक्षी ठाकुर

जयपुर: आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है| आज हमारे देश को आजाद हुए 77 वर्ष पूरे हो चुके हैं| 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत अंग्रेजों की गुलामी से स्वाधीन हुआ था| इस दिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली स्थित आल किले पर तिरंगा फहराते हैं तथा देश को संबोधित करते हैं| इसके अलावा, इस दिन थल सेना, वायु सेना और नौसेना सहित सभी सुरक्षा बल परेड का आयोजन करते हैं। स्कूल-कॉलेज सहित कई सरकारी और गैर-सरकारी स्थलों पर समारोहों का आयोजन होता है। इस दिन हमारे देश में राष्ट्रीय अवकाश है|

आपको बता दें कि आजादी के बाद 15 अगस्त, 1947 को पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले (Red Fort) पर तिरंगा फहराया था. इसके बाद से ही हर साल स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराकर देशवासियों को संबोधित करते हैं.  यह दिन उन स्वतंत्रता सैनानियों (Freedom Fighters) की कुर्बानी याद करने का है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे|

डिजिटल बाल मेला आपको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता है| आप बताइये आपने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर इस वर्ष का क्या कुछ ख़ास किया है?, भेजिए अपनी एंट्री डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर 800591026 पर

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *