पर्यावरण को दर्शाती 15 साल की रिया की पेंटिंग……

आप देख, रह जाएंगे अचंभित…..

आदित्य शर्मा|

जयपुर| “ शेड्स ऑफ़ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए उदयपुर की रिया ने ऐसी पेंटिंग भेजी है जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे| 15 वर्षीय रिया ने पर्यावरण को दर्शाती पेंटिंग भेजी है, जिसकी बारीकी देख आप असली और नकली में फर्क नहीं कर पाएंगे| महाराणा मेवाड़ विद्यालय की रिया द्वारा बनाई यह पेंटिंग जुलाई में होने वाली पेंटिंग प्रदर्शनी “शेड्स ऑफ़ कोविड” में लगाई जाएगी| इस पेंटिंग प्रदर्शनी को क्लासमेट द्वारा प्रायोजित और डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित किया गया है| अजमेर के अकबर महल में इस प्रदर्शनी का जुलाई माह में आयोजन होना है| इस प्रदर्शनी के लिए 6-16 साल के बच्चे अपनी पेंटिंग भेज सकते है| इतना ही नहीं 26 जून के बाद आने वाली पेंटिग्स में से 8 पेंटिग्स को 11,000 से लेकर 500 रुपये के नगद इनाम भी दिया जाएगा|

पेंटिंग्स का चयन डिजिटल बाल मेला के जज और सोशल मीडिया पर जनता द्वारा किया जाएगा| यह प्रदर्शनी बच्चों के लिए एक मौका है अपनी कला को दुनिया के सामने लाने का| कला के माध्यम से बच्चों ने कोरोना काल में बीते समय और उनके अनुभव साझा किए है| डिजिटल बाल मेला पिछले दो सालों से बच्चों की जागरूकता और रचनात्मकता पर काम कर रहा है| जिसके चलते DBM ने 2020 में कोरोना जागरूकता अभियान भी चलाया था|

गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला बच्चों की जागरूकता के लिए इसे भिन्न-भिन्न कार्यक्रम और पहल का आयोजन करता रहता है| राजस्थान विधान सभा बाल सत्र भी ऐसी ही एक पहल का हिस्सा था, जिसमें कुल 200 बच्चे राजस्थान विधानसभा का हिस्सा बने थे और विधानसभा संचालित भी की|

आपके बच्चे की पेंटिंग शेड्स ऑफ़ कोविड प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें:-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *