19 अप्रैल को आमेर फोर्ट में होंगे स्लोगन और क्विज़ प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान के अंतर्गत आयोजित स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को 19 अप्रैल को आमेर फोर्ट में आयोजित समापन समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पल्लवी शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर, बच्चों को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण, संविधान और नागरिक चेतना जैसे विषयों पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। इन विजेताओं को सम्मानित कर समाज में जागरूकता और भागीदारी की भावना को और बल मिलेगा।

