19 दिसम्बर को मावली विधायक धर्म नारायण जोशी करेंगे बच्चों से सीधा संवाद….

बाल सरपंचों को बताएँगे “मेवाड़ क्षेत्र की राजनीति और नए दलों की चुनौतियाँ”

आदित्य शर्मा|

जयपुर। 19 दिसंबर को डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा शुरू किए गए अभियान “में भी बाल सरपंच” के तहत एक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उदयपुर जिले के मावली विधायक धर्म नारायण जोशी रहेंगे।

इस ऑनलाइन सत्र में उनके साथ राजस्थान के 7 संभागों से चुनकर आए बाल सरपंच, बाल उपसरपंच और बाल पंच भी शामिल होंगे| जिन्हें विधायक अपनी राजनीतिक सफ़र से अवगत करेंगे और बताएंगे की किस तरह उदयपुर में नए राजनीतिक दल उभर रहे है। गौरतलब है की धर्म नारायण जोशी उदयपुर में समाज सेवा का कार्य करते है|

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत, हम राजस्थान के सभी संभागों में बाल पंचायतों का आयोजन कर चुके है| अब इस अभियान के दूसरे पड़ाव में चुने गए बच्चे राजस्थान के विधायकों से सीधा संवाद कर रहे है| इस सत्र में 5 दिसम्बर को भी एक ऑनलाइन सत्र कराया गया था जिसमें फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत और 8 दिसम्बर को नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई मौजूद थे| डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया की यह इस अभियान द्वारा कराया जा रहा पांचवा ऑनलाइन सत्र है।

यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *