25 जून को शांति नगर पार्क, हसनपुरा में होगा स्वच्छता कैंपेन
वार्ड 44 के नागरिकों को मिलेगा स्वच्छता का संदेश।
‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान के अंतर्गत आगामी 25 जून 2025, सुबह 6:30 बजे, शांति नगर पार्क, हसनपुरा (वार्ड 44) में एक विशेष स्वच्छता कैंपेन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जयपुर नगर निगम हैरिटेज और फ्यूचर सोसाइटी के डिजिटल बाल मेला के संयुक्त प्रयास से आयोजित होगा।
इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों को ठोस कचरा प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चे अपने विचार स्लोगन, पोस्टर और शपथ के माध्यम से व्यक्त करेंगे और सभी को स्वच्छता का संदेश देंगे।
जयपुरवासियों से अपील है कि वे इस स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कर बच्चों के प्रयासों को प्रोत्साहित करें और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में योगदान दें।
कौन बनेगा बाल पार्षद ?
“स्वचछ भारत मिशन के बालदूत”।
जयपुर नगर निगम हैरिटेज के बच्चों के लिये बड़ा अवसर।
11 हज़ार का इनाम।
उम्र – 10 से 18 साल
रजिस्ट्रेशन फ्री – बतायें
“सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट” क्यों ज़रूरी
पीपीटी बनायें
फ़िल्म बनायें, निबंध लिखें
भाषण सुनायें, पेंटिंग उकेरें,
गीत सुनाएं , नाटक दिखायें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

