25 जून को वार्ड 44 के शांति नगर पार्क, हसनपुरा में हुआ स्वच्छता कैंपेन और बाल चित्र प्रदर्शनी
बच्चों की सोच और रंगों से सजा स्वच्छता का संदेश
कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के अंतर्गत 25 जून 2025 की सुबह 6:30 बजे, शांति नगर पार्क, हसनपुरा (वार्ड 44) में एक विशेष स्वच्छता कैंपेन और बाल चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन फ्यूचर सोसाइटी के डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त प्रयास से हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता की शपथ के साथ हुई, जिसमें स्थानीय बच्चों, नागरिकों और विद्यालय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बच्चों ने स्लोगन और पोस्टर के ज़रिए गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक के प्रयोग में कमी और साफ-सफाई के महत्व को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शनी, जिसमें स्वच्छ भारत, ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आधारित चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इन चित्रों ने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा बल्कि स्वच्छता अभियान के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता को भी बढ़ावा दिया।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बच्चों के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की और स्वच्छता की इस मुहिम में अपने योगदान का संकल्प लिया।
कौन बनेगा बाल पार्षद ?
“स्वचछ भारत मिशन के बालदूत”।
जयपुर नगर निगम हैरिटेज के बच्चों के लिये बड़ा अवसर।
11 हज़ार का इनाम।
उम्र – 10 से 18 साल
रजिस्ट्रेशन फ्री – बतायें
“सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट” क्यों ज़रूरी
पीपीटी बनायें
फ़िल्म बनायें, निबंध लिखें
भाषण सुनायें, पेंटिंग उकेरें,
गीत सुनाएं , नाटक दिखायें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

