बच्चों ने ओरिगामी पेपर से दिखाई अपनी रचनात्मकता ……………

रोहित अवस्थी

जयपुर : डिजिटल बाल मेला की ओर से जयपुर के हवामहल में आयोजित “संग्रहालयों के रेखाचित्र” पेंटिंग प्रदर्शनी का समापन और लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया व अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया, इसके साथ ही आमेर महल में आयोजित की गई लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा कर पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिसमे कला, संस्कृति एवं शिक्षामंत्री मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन शाम 4 से 6 बजे तक किया गया, लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के खत्म होने पर एक और रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसे अंग्रेजी में ओरीगामी कहते हैं, ओरीगामी का हिंदी में अर्थ होता है कागज़ को मोड़कर मूर्ति की आकृति देना।
ओरिगामी मूलतः जापानी परंपरा से जुड़ा हुआ एक रचनात्मक खेल है, जिसमें सपाट कागज के टुकड़े को मोड़कर मूर्ति की आकृति दी जाती है, अधिकांश ओरिगामी खेल में जानवरो और पक्षियों की आकृति ही बनाई जाती है। डिजिटल बाल मेला की ओर से बच्चों की रचनात्मकता को जांचने के लिए आयोजित ओरिगामी प्रतियोगिता में भी बच्चों ने जानवरों और पक्षियों की ही आकृति बनाई।
इस रचनात्मक प्रतियोगिता के दो राउंड रखे गए सभी बाल कलाकारों ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया | प्रथम राउंड की विजेता सलोनी सैनी, द्वितीय राउंड की विजेता राधिका व्यास रही इसके साथ खेल में शामिल टॉप 10 विजेताओं को भारत के प्रसिद्ध स्टेशनरी ब्रांड क्लासमेट की तरफ से श्रीमान प्रद्युमन बजाज एवं अलीम कुरैशी द्वारा नोटबुक( पुस्तिका) भेंट की गई।

सभी बाल कलाकारों में ओरिगामी खेल के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया और आपस में एक दूसरे से जल्दी आकृति बनाने की होड़ मची हुई थी।
सभी कलाकार पुरस्कार के लिए नहीं बल्कि अपने को श्रेष्ठ बताने के लिए खेल रहे थे।

आप भी अपने बच्चे को किसी भी प्रतियोगिता के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करें :-

WhatsApp/Telegram –

+918005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/ 
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter       – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela 
YouTube    – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *