जानिये, क्या है इस दिन की अहमियत…
गर्वित शर्मा
आज का दिन पूरी दुनिया में ख़ास है। क्या आप जानते हैं ऐसा क्या है आज के दिन में। आइये हम आपको बताते हैं। आज 7 फ़रवरी को पूरी दुनिया Safer internet day मना रही है।
हर वर्ष सुरक्षित और बेहतर इंटरनेट प्रदान करने के उद्देश्य से फरवरी के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। आज 2023 के FABUARY MONTH के 2ND WEEK का दूसरा दिन, 7 फरवरी है, इस अवसर पर 20वे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है
सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उद्देश्य :
– ऑनलाइन माध्यमों के कारण पैदा हुए चिंताजनक मुद्दों या समस्याओं को रोकना।
– इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
– इंटरनेट के माध्यम से होने वाली साइबरबुलिंग और ऑनलाइन फ्रॉड को रोकना।
– इंटरनेट के दुरुपयोग को कम करना।
DIGITAL BAAL MELA बच्चों की जानकारी बढ़ाने के लिए हर दिन विशेष की उपयोगिता आपके सामने प्रस्तुत करता है, सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बच्चे भी अपनी बात रख सकते हैं आप चाहें तो “कैसे इंटरनेट को सुरक्षित बनाएं?,” इस पर भी वीडियो बनाकर हमें भेज सकते हैं।।
गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला की शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने और उनकी रचनात्मकता को मंच देने के लिए की गयी थी| हाल ही में @UNICEF के साथ मिलकर डिजिटल बाल मेला ने जयपुर में तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन का आयोजन किया था जिसमें पूरे प्रदेश से चुने गए बाल प्रतिनिधियों ने भाग लिया था| इतना ही नहीं इन बच्चों ने जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण भी किया था जहाँ इंदिरा गाँधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, राजस्थान विधानसभा, अलबर्ट हॉल संग्रहालय आदि देखे थे|
इससे पूर्व डिजिटल बाल मेला राजस्थान विधानसभा में विशेष बाल सत्र का आयोजन भी कर चुका है, जहाँ बच्चों ने विधायक, मंत्री, स्पीकर, मुख्यमंत्री और नेता – प्रतिपक्ष बनकर विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया था| राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों को यह मौका दिया था|
डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढाने के लिए ऐसे अभियानों का आयोजन करता रहता है| डिजिटल बाल मेला से जुडी अधिक जानकारी के लिए आप मोबाईल नंबर
+918005915026 पर संपर्क कर सकते हैं या हमारे सोशल मिडिया हैंडल्स को फॉलो कर सकते हैं|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

