वेलेंटाइन्स डे पर डिजिटल बाल मेला का बच्चों को तोहफा …

20 फरवरी तक अपनी पसंदीदा पेंटिंग के लिए कर सकते हैं वोट ..

गर्वित शर्मा|

जयपुर| वेलेंटाइन्स डे के अवसर पर डिजिटल बाल मेला बच्च्चों को एक तोहफा देने का रहा है| यह तौफा है उन बच्चों के लिए जिन्होंने राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित की गयी “संग्रहालयों के रेखाचित्र” पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था| “म्यूजियम्स थ्रू माय आई” अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई प्रतियोगिता में देशभर से बच्चों ने अपने – अपने पसंदीदा संग्रहालय की पेंटिंग बनाकर डिजिटल बाल मेला को भेजी थी| इन पेंटिंग्स की प्रदर्शनियों का आयोजन जयपुर की एतिहासिक धरोहरों, आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और हवामहल में किया गया था जहाँ दुनिया भर के पर्यटकों ने बच्चों की इन रचनाओं को देखा और ख़ूब सराहा था| इन सभी बच्चों की पेंटिंग्स को डिजिटल बाल मेला द्वारा अपने सोशल मिडिया पर जनता के वोट्स के लिए डाला जा चुका है| पहले इन पेंटिंग्स पर वोट करने के लिए 48 घंटों का समय निर्धारित किया गया था लेकिन अब बच्चों को एक सप्ताह का समय और दिया जा रहा है| अब 14 फरवरी 2023 दोपहर 12 बजे से से 20 फरवरी 2023 रात 10 बजे तक बच्चे अपनी पेंटिंग पर वोट करवा सकते है| यह वोटिंग निर्णय के समय 50 % भागीदारी निभाएगी| वहीँ 50% जजेस के निर्णय मान्य होंगे|

इस प्रतियोगिता में विजेता बच्चे को 11000 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा वाही द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को 5100 और तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चे को 1100 रूपये का ईनाम मिलेगा|इतना ही नहीं 5 बच्चों को 500 – 500 रूपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा|

गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” अभियान की शुरुआत बच्चों की संग्रहालयों के प्रति रुचि बढाने और दुनिया भर की प्राचीन धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ने के लिए की गयी थी| इस अभियान की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने आमेर महल पर किया था| इस अभियान के अंतर्गत डिजिटल बाल मेला ने आमेर महल और हवामहल पर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया तह जिसमें बच्चों ने लाइव चित्रकारी भी की थी | इन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को ईनाम भी दिए जा चुके हैं|

डिजिटल बाल मेला बच्चों में कला, राजनीति, सामाजिक आदि के बारे में जागरूकता बढाने पर निरंतर कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला ने 14 नवम्बर 2021 को राजस्थान विधानसभा में देश के पहले “बाल सत्र” का आयोजन किया था जिसमे बच्चों ने विधायक, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका निभा विधानसभा का संचालन किया था| राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों को यह मौका दिया था| इसके आलावा वर्तमान में डिजिटल बाल मेला “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत बच्चों में पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूकता बढाने पर कार्य भी कर चुका है| जहाँ राजस्थान के सातों संभागों से चुनकर जयपुर आए बाल प्रतिनिधियों ने “तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन में भाग लिया था| इतना ही नहीं इन बच्चों ने जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण भी किया था|

आप भी अपने बच्चे की रचनात्मकता को मंच देना चाहते हैं, तो आज ही जुड़िये डिजिटल बाल मेला के साथ| डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर करें अपना मुफ्त रजिस्ट्रेशन| अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8005915026 पर संपर्क करें या हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *