इस हफ्ते बच्चे जानेंगे परीक्षा में तनाव मुक्त रहने के तरीके।

(How to Be Stress-Free In Exams)

आदित्य शर्मा।
जयपुर।आज के सामाजिक परिवेश में मनुष्य की महत्वाकांक्षाएं अनंत है, चाहें वह आर्थिक रूप से सम्पूर्ण होने की हो या सामाजिक रूप से बलशाली होने की। मनुष्य इन महत्वाकांक्षाओं का पीछा मरते दम तक नहीं छोड़ता और इनको पूरा करने हेतु लगा देता है अपना पूरा समय, जीवन और शरीर। मनुष्य के महत्वाकांक्षी होने, के फलस्वरूप उसे हासिल होता है तनाव। तनाव मात्र आपको आपके द्वारा दिया गया कष्ट है, जिससे आज के ज़माने में ना के बराबर लोग दूर रह पाते है।

हैरानी की बात यह भी है की प्रौढ़ तो तनाव के शिकंजे में है ही, पर अब तनाव का दायरा बच्चों तक भी बढ़ चूका है। समाज की नज़रों में कुछ कर दिखाना, परीक्षा में अव्वल आना, खेल में खुद को साबित करना जैसे ना-ना प्रकार के सामाजिक दबाव बच्चों में तनाव का कारण है। इस ही कारण से बच्चों को तनाव मुक्त करने के लिए डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखा गया था, जिसपर हमने काम भी किया।

अभी बच्चों की परीक्षाएँ आने वाली है जिसमें बच्चों का तनाव में रहना आम बात सी हो गयी है, इसके लिए डिजिटल बाल मेला अपनी वेबसाइट पर “तनाव मुक्त परीक्षा अभियान” चला रहा है। जिसमें हम बच्चों और अभिभावकों को परीक्षा तनाव से जुड़े तथ्य और इसे कैसे ख़त्म किया सकता है जैसे विषयों पर जागरूक करेंगे।

डिजिटल बाल मेला से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क करें|अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *