आदित्य शर्मा।
जयपुर। तनाव की परिभाषा (Definition of Exam Stress) और कारण (Reasons of Exam Stress) जानने के बाद अब बारी है हमारी इसके लक्षण जानने की? आप रोग का हल बिना लक्षण देखे नहीं बता सकते उस ही प्रकार आपका बच्चा तनाव में है या नहीं आपको ये पता होना चाहिए, इसके बाद ही आप कुछ करने के काबिल हो सकेंगे। (symptoms-of-exam-stress-in-your-child)
तनाव के लक्षण जानने से पहले अगर आप कयास लगा रहे है तो आपका तीर गलत निशाने पर लगने की पूरी संभावनाएं है। तनाव के लक्षण दो प्रकार के हो सकते हाँ पहला मानसिक लक्षण और दूसरा शारीरिक लक्षण।
आज हम इन दोनों लक्षणों के बारे आपको बताएंगे-
मानसिक लक्षण-
- एकांत में रहना- अगर आपका बच्चा आम दिनों के मुकाबले कम दिख रहा है या ज्यादा अकेले में वक्त बिता रहा है या कम बोल रहा है तो यह तनाव का लक्षण हो सकता है।
- चिडचिडापन- तनाव का एक मानसिक असर चिडचिडा रहना भी है। तनाव में रहने से आपको आवाजें चुभने लगती है जिसके कारण बच्चा चिडचिडा या ज्यादा गुस्सा कर सकता है।
शारीरिक लक्षण-
- खान-पान- अगर आपका बच्चा आम दिनों से कम खाना खा रहा है तो आपका बच्चा तनाव में हो सकता है।
- सुस्त रहना- तनाव का एक सीधा शारीरिक असर है, सुस्त हो जाना परीक्षा के दिनों में बच्चा आपको सुस्त दिख सकता है। हालाँकि सुस्त रहने के और भी कारन हो सकते है पर तनाव भी बच्चे को सुस्त बना सकता है।
अगर आपके बच्चे में यह लक्षण आम दिनों के मुकाबले परीक्षाओं के समय ज्यादा है तो आपके बच्चे में परीक्षा के प्रति तनाव हो सकता है| हालाँकि अभिभावक किसी भी तरह की तुलना बच्चे के प्राथमिक स्वभाव को रखते हुए करें, क्योंकि कई बच्चों में यह लक्षण शुरू से भी होते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं सर है और विद्यालयों में होने वाली परीक्षाएं भी आ ही गई है। ऐसे में बच्चों में परीक्षा के प्रति तनाव होना स्वाभाविक बात है। बच्चों को इस ही परीक्षा तनाव से मुक्त करने हेतु डिजिटल बाल मेला 19 से 23 फरवरी तक “तनाव मुक्त परीक्षा अभियान” चलाएगा। जिसके तहत बच्चों को तनाव मुक्त करने की कोशिश की जाएगी।
ऐसे में अभिभावक डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर रोज़ सुबह 10 और दिन में 2 बजे हमारे परीक्षा तनाव पर लिखे लेख पढ़े और अपने बच्चों को रखे परीक्षा तनाव मुक्त।
तनाव से जुड़े ऐसे ही लेख पढने के लिए दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ। आप डिजिटल बाल मेला से इस नंबर +918005915026 के माध्यम से जुड़ भी सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें।
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

