बच्चों के लिए गत वर्ष में लिखी गई यह नयी हिंदी किताबें…..

आदित्य शर्मा।

जयपुर। डिजिटल बाल मेला के पिछले लेख में हमने कुछ अंग्रेजी किताबों के बारे में जाना। हमें उम्मीद है की हमारी सुझाई गयी किताबें आपको पसंद आयी होगी। शाम 6 बजे के  इस लेख में भी हम बच्चों हिंदी की किताबों के बारे में जानकारी देंगे। यह किताबें आपका हिंदी साहित्य में पहला कदम हो सकता है और इसके लिए पहले से  शुभकामनाएं।

हिंदी की कुछ किताबें जिनसे करैं अपना किताबी सफ़र शुरू- (list of  top-hindi-books-for-childrens-and-teens )

  • पतंग पेड़- ये अवन्ती मेहता द्वारा 7-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए लिखी गई किताब है। जिसमें बदलते मौसम के साथ बदलती ज़िन्दगी से जुड़ी कहानियां है जिसे बच्चों को पढ़कर कई ऐसे जवाब मिलेंगे जिन्हें वह ढूँढ रहे है।
  • चाँद पार खरगोश– इन्द्राणी क्रिशानियेर द्वारा लिखी गई इस किताब में शिक्षक द्वारा भय पर काबू करना सिखाया गया है, जिसमें बचपन में होने वाली प्रताड़ना भी शामिल है।
  • तारा खोजक– भारत के महान लेखक श्री रबिन्द्र नाथ टैगोर द्वारा लिखी गई यह किताब 6-12 साल के बच्चों को पढ़नी चाहिए।  इस किताब में एक बच्ची अपने बड़े भाई से बहस के चलते चाँद को पकड़ने का मन बनाती है, फिर उसके साथ क्या होता है इसे पढ़कर जाने।
  • एक अनमोल साथी के लिए– रोसलिंड विल्सन द्वारा लिखी गई यह कहानी रिश्तों और विश्वासों के बारे में है। जब एक गरीब चित्रकार काम के लिए बेताब होता है, तो अवसर उसके दरवाजे पर दस्तक देता है। दुर्भाग्य से, उसे अपनी कला और अपने सबसे अच्छे दोस्त बिल्ली के बीच चयन करना है। ऐसे में वह क्या करेगा इसे पढ़कर जाने!!!
  • आलसी मामा- अमीश और सोनी अपने आलसी रघु मामा के जंगली रोमांच में शामिल होने के लिए बेताब हैं। लेकिन वे हैरान रह जाते हैं कि वह अपनी कुर्सी से उठे बिना ऐसा कैसे कर लेते है। यह वास्तव में एक मजेदार किताब है बच्चों को अपने खाली समय में इसे ज़रूर पढ़ना चाहिए।

अब बारी है 14-18 आयु वर्ष के बच्चों की, इनके लिए श्रेष्ठ भारतीय लेखकों द्वारा कुछ बेहतरीन किताबें है-

  •  धर्मवीर भारती द्वारा लिखी गयी गुनाहों का देवता।
  • श्रीलाल शुक्ला द्वारा व्यंग से भरपूर राग दरबारी।
  •  सत्य व्यास की अपने कॉलेज समय पर लिखी गयी बनारस टाल्कीस।
  • प्रसिद्ध लेखक प्रेमचंद का विश्वविख्यात उपन्यास गौदान।
  • मन्नू भंडारी द्वारा लिखी गयी आपका बंटी।

इन किताबों के साथ-साथ आपको ये भी बता दें की इनके लेखक हिंदी साहित्य के विद्वान और जाने माने लेखक है। आप इनकी और किताबें खोजे और पढ़े।

आपके लिए इन हिंदी किताबों की सूची डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela ) लाया है और अगले 7 दिनों तक इस प्रकार की और भी किताबें लता रहेगा। किताबों पर इन लेखों को बच्चों तक पहुंचाने के पीछे डिजिटल बाल मेला का मकसद बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाना है।

बच्चों को यह भी पता हो की अगर आप इनमें से किसी भी दिवस पर लेख या अपने विचार साझा करना चाहतें है तो दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क करें|अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *