जाने- प्रोफेशनल ई -स्पोर्ट्स प्लेयर बनने का सफ़र…..
आदित्य शर्मा.
जयपुर. पिछलें कुछ आर्टिकल्स में हमने गेमिंग इंडस्ट्री को समझा और जाना की इसमें बच्चों के भविष्य के लिए क्या-क्या संभावनाएं है. ऐसे में आज डिजिटल बाल मेला आपको कुछ टिप्स बताएगा जिससे आप एक अच्छे E-Sports Player बन सकते है.
आगे बढ़ने से पहले आपको ये जानना बहुत ज़रूरी है की आखिर इ-स्पोर्ट्स और ई-स्पोर्ट्स प्लेयर क्या हैं?
क्या है ई-स्पोर्ट्स? (What is E-Sports?)
eSports में इलेक्ट्रॉनिक खेल शामिल हैं। एक तरह से हम इसे डिजिटल गेम भी कह सकते हैं। एक खेल जिसमें मल्टीप्लेयर खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं, ई–स्पोर्ट बन सकता हैं।
इसमें विभिन्न टीमें या लीग खिलाड़ी एक खेल में प्रतिस्पर्धा करते हैं। यह गेम लाइव होता है जिसमें खिलाडी के साथ दर्शक भी मौजूद होते है. किसी भी पारंपरिक खेल की तरह इसे भी ब्रॉडकास्ट किया जाता है. ई-स्पोर्ट्स नए दौर का नया स्पोर्ट्स है.
ई-स्पोर्ट्स प्लेयर कौन होते है? (Who Is E-Sports Player?)
वह खिलाड़ी जो ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में भाग ले कर एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते है उन्हीं खिलाडियों को ई-स्पोर्ट्स प्लेयर कहा जाता है. इसके अलावा जो खिलाड़ी ई-स्पोर्ट्स से ही अपनी आमदनी करते है उन्हें प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स प्लेयर कहा जाता है.

E-Sports की शुरुआत कहाँ से करें? (How To Start E-Sports)
E-Sports Player बनने के लिए आपको टूर्नामेंट्स खेलने पड़ते है. एक टूर्नामेंट आपको इन गेम देखने को मिलता है वही दूसरी ओर कॉलेज इवेंट्स और साइबर कैफे भी ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन करते रहते है. ई-स्पोर्ट्स प्लेयर (E-Sports Player) बनने के लिए आपको एक डिजिटल गेम में पारंगत होना पड़ता है.
जब आप कई टूर्नामेंट्स जीत जाते हो तब कहीं जाकर आप किसी टीम में sign हो सकते है, जिसके बाद आपका प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स खेलने का रास्ता आसान हो जाता है. भारत में ऐसे कई ई-स्पोर्ट्स टीम्स और संस्था मौजूद है, जैसे 8-बिट(8-Bit) , Soul , GE-Sports, God-Like और अन्य.
डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क करें|अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

