भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री कितनी बड़ी?

Indian Gaming Industry

क्या Gamers पैसा कमा पाते है?

आदित्य शर्मा.

जयपुर. India में Digital Gaming को कम लोग ही सीरियस लेते है, लोगों को ये बस टाइम पास लगता है, इसी वजह से बहुत कम लोग ही इसे अपने करियर Option की तरह देखते है. हालाँकि डेक्कन हेराल्ड (According To Decaan Herald) के मुताबिक भारत में गेमिंग इंडस्ट्री का नेट वर्थ 2025 तक, करीबन 5 बिलियन डॉलर्स का हो जाएगा (Indian Gaming Industry Net-Worth) . ऐसे में आपके बच्चे के लिए इस इंडस्ट्री में अनंत संभावनाएं है.

गौर करने की बात ये भी है भारतीय सरकार ने भी इन गेम्स और ई-स्पोर्ट्स को मान्यता दे दी है. इसका मतलब भारत में अब ये प्रसारित भी हो सकेंगे, अभी पिछले ही दिनों एक ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित भी हुआ था.

इतना ही नहीं अभी हाल ही में भारत के S8UL ई-स्पोर्ट्स कंपनी ने दुनिया का सबसे बड़ा ई-स्पोर्ट्स खिताब, कंटेंट केटेगरी में जीता है. आप इसे फिल्मों का ऑस्कर या खेलों का अर्जुन अवार्ड जैसा कुछ समझ सकते है. जिसके बाद ई-स्पोर्ट्स में लोगों की जागरूकता और भी बढ़ी है.

ना-ना करके भी आज की तारीख में भारत में 100 से भी ज्यादा ई-स्पोर्ट्स franchisee एक्टिव है. इनका काम ई-स्पोर्ट्स प्लेयर की भर्ती कर उन्हें अपनी टीम में खिलाना है, कुछ-कुछ I.P.L की तरह. इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ी ई-स्पोर्ट्स में खासा नाम भी कमा चुके है और भारत को विश्व पटल पर पहचान दिला चुके है.

ये भी पढ़ें-  https://www.digitalbaalmela.com/what-is-modern-gaming-2/

भारतीय अभिभवकों में ई-स्पोर्ट्स से जुडी भ्रांतियों का कारण मेन-स्ट्रीम मीडिया में इसे न दिखाया जान है. जिसमें भी अब सुधार आया है ऐसे में हम कुछ सालों में इसे मुख्य-धारा में देख सकते है. ई-स्पोर्ट्स के साथ-साथ गेमिंग कंटेंट क्रिएट करना भी एक इंडस्ट्री है जिसमें युवा बहुत पैसा कमा रहे है, और इसके बढ़ते क्रेज को देखकर YouTube ने गेमिंग सेक्शन ही अलग कर दिया है.

आने वाले वक्त में इस इंडस्ट्री में काफी पोटेंशियल दिखाई देता है, और इसके बारे में जागरूक करने हेतु डिजिटल बाल मेला 13 मार्च से विशेष गेमिंग वीक चला रहा है. इसकी मदद से हम अभिभावक और बच्चों को नए दौर की करियर Opportunities से अवगत कर रहे है. डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता के साथ उनकी जागरूकता पर भी काम करते है और ऐसे लेख इस ही का एक प्रयास हैं.

ये भी पढ़ें- https://www.digitalbaalmela.com/what-is-modern-gaming/

आपकी जानकारी के लिए बता दें की डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता बढानें और अभिव्यक्ति ज़ाहिर करने का एक मंच है। जहाँ आपका बच्चा मोबाइल टाइम का सदुपयोग कर सकता है। हम बच्चों की जागरूकता बढाने के लिए नए अभियान और प्रतियोगिता आयोजित करते रहते है। जिसकी जानकारी आपको हमारी वेबसाइट www.DigitalBaalMela.Com  पर मिल जाएगी. इसके साथ ही आप हमसे whatsapp. नंबर +91-8005915026 द्वारा भी जुड़ सकते है।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *