क्विज 9 का जवाब जानें यहाँ….
आदित्य शर्मा.
जयपुर. Digital Baal Mela द्वारा आयोजित, LIC. द्वारा प्रायोजित Bacchon Ki Sarkar Kaisi Ho? अभियान के तहत हुए क्विज नंबर 9 का जवाब है-
सवाल- भारत में कितनी विधानसभा मौजूद है?
जवाब- भारत देश में कुल 31 विधानसभा मौजूद है. जी हाँ, 28 राज्यों सहित 3 केंद्र शासित राज्य, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुदुचेरी मिलाकर भारत में कुल 31 विधानसभाएँ है.
(नोट- हालाँकि जम्मू कश्मीर विधानसभा अभी भंग है, पर इस केंद्र शासित राज्य में विधानसभा का इतिहास और प्रावधान होने के चलते इसे भी उत्तर में शामिल किया गया है)
गौरतलब है की ये सवाल डिजिटल बाल मेला के क्विज नंबर 9 में पूछा गया है. ये क्विज एल. आई. सी. द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत किया जा रहा है. इस दौरान बच्चों से रोज़ शाम 4 बजे डिजिटल बाल मेला के फेसबुक पेज पर भारतीय राजनीति से जुड़ा एक सवाल किया जाता है. सही जवाब देने वाले बच्चों में से दो बच्चों का चुनाव 12 जून को होने जा रहे “विशेष विधानसभा बाल सत्र” के लिए किया जाएगा.
भारत के इतिहास में Himachal Pradesh दूसरा ऐसा राज्य होगा जिसमें विशेष Vidhansabha Baal Satra का आयोजन होगा. यह मौका एच. पी. स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने दिया है. बच्चों को इस अभियान के तहत राजनीति के प्रति जागरूक किया जा रहा है. शिमला बाल सत्र में देश के 68 बच्चे शामिल होंगे और बाल समस्याएं सरकार के सामने रखेंगे.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

