प्रेस रिलीज़…. 17-04-2023

परागपुर विधायक श्री बिक्रम सिंह

परागपुर विधायक श्री बिक्रम सिंह करेंगे बच्चों से संवाद….

आज सुबह 10 बजे आयोजित होगा ऑनलाइन सेशन…

आदित्य शर्मा.

जयपुर. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत आज विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया जाएगा. इस संवाद सत्र में बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री और परागपुर से 4 बार के विधायक श्री बिक्रम सिंह मौजूद रहेंगे.

गूगल मीट पर होने वाले इस ऑनलाइन सत्र में परागपुर विधायक “हिमाचल प्रदेश में रोजगार के अवसर और चुनौती” विषय पर संवाद करेंगे. इस सत्र का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा, जिसमें हिमाचल और देश-भर के बच्चे जुड़ेंगे.

गौरतलब है कि बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत इस बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बाल सत्र का आयोजन होगा. 12 जून को आयोजित होने वाले इस अभियान में देश भर के 68 बच्चे भाग लेंगे. बच्चों को यह स्वर्णिम अवसर एच.पी के विधानसभा स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने दिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *