बच्चों ने जाना शिमला विधानसभा बाल सत्र पहुँचने का तरीक़ा….
आदित्य शर्मा।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित LIC द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान शिमला के टुटू, राजकीय विद्यालय पहुँचा। इसके तहत विद्यालय के 8 वर्ष से 17 वर्ष के बच्चों ने इस अभियान के बारे में जाना और इस अभियान से जुड़े। हमारी साथी साक्षी ने इस विद्यालय में पहुँच राजनीति विषय पर भी बच्चों की राय जानी साथ ही उन्हें हिमाचल में 12 जून को होने वाले विशेष विधानसभा बाल सत्र के बारे में जागरूक किया।
इतना ही नहीं बच्चों को इस अभियान में क्या करना, कैसे भाग ले सकते है, वीडियो किस विषय पर बनानी है जैसी तमाम जानकारी उन्हें दी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अभियान में रजिस्टर करने के लिए बच्चों को बच्चों की सरकार कैसी हो? विषय पर वीडियो बना डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर रजिस्टर करनी है। इन वीडियो एंट्रिस के माध्यम से ही बच्चों का चयन इस विशेष बाल सत्र के लिये किया जाएगा। ग़ौरतलब है कि इस बाल सत्र का मौक़ा हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानीया ने बच्चों को दिया है।
वीडियो यहाँ www.digitalbaalmela.com रजिस्टर करें.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

