जंबल की पूनम या बढ़ल ठौर की आरज़ू कौन मारेगा बाज़ी….

जंबल की पूनम या बढ़ल ठौर की आरज़ू कौन मारेगा बाज़ी....

किसे मिलेगा हिमाचल विधानसभा बाल सत्र में जाने का मौक़ा….

आदित्य शर्मा।

जयपुर। डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के लिए हिमाचल के बच्चे उत्साहित है. इस ही का कारण है कि राज्य के कौने-कौने से बच्चे अपनी वीडियो एंट्री डिजिटल बाल मेला को भेज रहे है, जिनमें बच्चे सरकार को अपने सुझाव दे रहे है।

ऐसी एक वीडियो एंट्री हमें बढ़ल ठौर की आरजू ने भी भेजी, जिसमें उन्होंने परिवहन मंत्री बन वह क्या करेंगी यह बताया. इसके साथ ही जंबल की पूनम ने भी अपनी एंट्री भेजी, जिसमें उन्होंने बताया की वह शिक्षा मंत्री बन किताबों के भोज को हल्का करने का प्रयास करेंगी. अब ऐसे में देखना यह होगा की पूनम और आरजू में से कौन शिमला विधानसभा बाल सत्र का हिस्सा बनेगा या कोई और इन्हें पीछे छोड़ अपनी बात देश और दुनिया के सामने रखेगा.

जंबल की पूनम या बढ़ल ठौर की आरज़ू कौन मारेगा बाज़ी....
बढ़ल ठौर की आरज़ू 

आपकी जानकारी के लिए बता दें आरजू बढ़ल ठौर के डी,वी.एम् विधायल की कक्षा 8 की छात्रा है, वहीं पूनम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जंबल की कक्षा 12 में पढ़ती है. डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया की देश के 68 बच्चे 12 जून को हिमाचल विधानसभा का हिस्सा बनेंगे. ये स्वर्णिम अवसर बच्चों को एच.पी विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने दिया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *