अक्षरा, सलोनी, निशिका या हिमांशी कौन बनेगा 12 जून के विधानसभा “बाल सत्र” में विधायक?
आदित्य शर्मा.
जयपुर. Digital Baal Mela और L.I.C के अभियान Bacchon Ki Sarkar Kaisi Ho? के तहत देश-भर के बच्चे रोज़ सरकार को नये-नयेसुझाव दे रहे है. Himachal Education Department के तत्वाधान में हो रहे इस “Baal Satra” में बच्चे अपनी दुनिया से जुड़े सघन मुद्दों पर भी आवाज़ मुखर करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. इन सुझावों में शिक्षा से लेकर चिकित्सा और खेल से लेकर पर्यटन तक कोई विषय बच्चों द्वारा अछूता नहीं बचा है. सुझावों के इस सिलसिलें में Rakkar, Kangra के लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट विद्यालय के भी कई बच्चों ने अपने सुझाव और मुद्दे सरकार के सामने रखे.
बच्चों द्वारा दिए गए सुझाव-
इन सुझावों में 13 वर्षीय Akshara Sharma ने सरकार को एक नया मंत्रालय बनाने का सुझाव दिया, इस मंत्रालय का नाम है “ईज़ ऑफ लिविंग मिनिस्ट्री”, जिसके तहत “लिविंग स्टैण्डर्ड” के विकास के लिए काम किया जाएगा. इस मंत्रालय के तहत वह पाइप द्वारा गैस कनेक्शन, बिजली के खम्बो की अंडरग्राउंड वायरिंग और ड्राइविंग लाईसेंस का हर साल नवीकरण जैसी योजनाओं लायेंगी. इसके साथ ही 14 वर्षीय निशिका सिंह ने सरकार का हिस्सा बन विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय लाने पर जोर दिया. ऐसे में देखना यह होगा की क्या अक्षरा और निशिका के सुझाव जजेस को प्रभावित कर सकेंगे.
और कौन है दौड़ में शामिल-
लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट विद्यालय के ओर भी कई बच्चों ने अपने सुझाव सरकार को दिए है जिनमें सलोनी, अक्षरा ठाकुर, हिमांशी, श्रेया, वंशिका, ऋषिता, आर्यन, मृदुल, पलक, अंशिका, और वरतुल शामिल है. अब इन बच्चों में से कौन मुख्यमंत्री बनेगा और कौन विधायक या राजकीय विद्यालय की गोम्पा, बसंतपुर, चंनौर, नाको, मूरांग के बच्चे हिमाचल विधानसभा “बाल सत्र” में अपनी बात रखेंगे ये जल्द पता चलेगा.
कब तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन-
डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि, डिजिटल बाल मेला 12 जून को शिमला विधानसभा में “बाल सत्र” का आयोजन करेगा. इसमें देश भर से 68 बच्चे मुख्यमंत्री, स्पीकर, नेताप्रतिपक्ष, विधायक की भूमिका में नज़र आयेंगे. इस अभियान के तहत 8-17 वर्ष के बच्चे ही इस सत्र का हिस्सा बन सकेंगे, और इस उम्र के बच्चे 15 मई तक डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते है. गौरतलब है कि इस अभियान को हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समर्थन दिया है, और देश-भर के बच्चों से अभियान से जुड़ने की अपील कर चुके है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

