10 दिन बढ़ा बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान में रजिस्टर करने का समय…
आदित्य शर्मा.
जयपुर. डिजिटल बाल मेला बच्चों के लिए 10 दिन का बोनस लाया है. बच्चे अब एल.आई.सी. द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान में 25 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. यह तारीख पहले 15 मई 2023 थी, जिसे 10 दिन बढ़ा दिया गया है. बच्चों के इस अभियान के प्रति बढ़ते रुझान और उत्साह को देखते हुए डिजिटल बाल मेला के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है.
अभियान में भाग कैसे लें-
गौरतलब है कि 8 से 17 आयु के बच्चे इस अभियान में भाग ले सकते है. भाग लेने के लिए उन्हें बच्चों सरकार का हिस्सा बनते है तो कौन से मंत्री बनेंगे और क्या बदलाव लाएंगे इस विषय पर वीडियो बनाना है. 30 सेकंड से 2 मिनट के इस वीडियो को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करना है. याद रहे की 25 मई के बाद किसी भी बच्चे को रजिस्टर करने का मौका नहीं दिया जाएगा. किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप डिजिटल बाल मेला के फ़ोन नंबर 8005915026 पर कॉल/whatsapp/टेलीग्राम करें.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वाधान में हो रहे इस अभियान के तहत 12 जून को विशेष “बाल सत्र” का आयोजन किया जाएगा. हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब 68 बच्चे शिमला स्थित विधानसभा की कमान एक दिन के लिए अपने हाथ में लेंगे. मुख्यमंत्री से नेता प्रतिपक्ष तक सभी भूमिका इन बाल नेताओं द्वारा निभाई जाएगी. इस से भी ख़ास होगा की प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया अन्य विधानसभा सदस्यों के साथ इस सत्र का हिस्सा बनेंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

